व्हाइट हाउस में हुए स्टेट डिनर के दौरान किंग चार्ल्स और डोनाल्ड ट्रंप ।
World News Update । ब्रिटेन के किंग चार्ल्स अमेरिका में राजकीय दौरे पर हैं । इस दौरान उन्होंने कहा है कि अगर ब्रिटिश न होते तो अमेरिकी लोग फ़्रेंच बोल रहे होते ।
किंग चार्ल्स ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में हुए स्टेट डिनर के दौरान मज़ाक़िया अंदाज़ में कहा “राष्ट्रपति जी (डोनाल्ड ट्रंप) ने हाल ही में कहा था कि अगर अमेरिका न होता तो यूरोपीय देश जर्मन बोल रहे होते । मैं यह कहने की हिम्मत करूंगा कि अगर हम न होते, तो आप फ़्रेंच बोल रहे होते ।” इसके बाद हॉल में ठहाके गूंजने लगे और किंग चार्ल्स के सामने बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हंसने लगे ।
इससे पहले स्टेट डिनर में भाषण देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि चार्ल्स भी इस बात पर सहमत हैं कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलना चाहिए ।
