फतेहपुर । जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए गए । जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल 8 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है ।
स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक रमेश कुमार पटेल को प्रभारी निरीक्षक थाना खागा से पुलिस लाइंस भेजा गया है । जबकि संजय पाण्डेय को थाना हथगांव से खागा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है । वहीं अरुण कुमार चतुर्वेदी को अपराध शाखा से हटाकर थाना हथगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
इसी क्रम में दिनेश कुमार शुक्ला को थाना कोतवाली से थाना औंग भेजा गया है । राम शंकर सरोज को थाना औंग से असोथर स्थानांतरित किया गया है । बच्चेलाल प्रसाद को अपराध शाखा से किशनपुर थाना भेजा गया है ।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव करते हुए धीरेंद्र वाजपेयी को असोथर थानाध्यक्ष पद से हटाकर पुलिस लाइंस भेजा गया है जबकि सत्यदेव गौतम को किशनपुर थाना अध्यक्ष पद से पुलिस लाइंस स्थानांतरित किया गया है ।
पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है । जिससे जनपद में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके ।
