फतेहपुर । जनपद के बांदा-सागर रोड स्थित तपस्वी नगर में नवनिर्मित अरिका रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ । रिसॉर्ट का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी अशोक तपस्वी एवं उनकी पत्नी मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।
इस अवसर पर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के तमाम दिग्गज नेता और शहर के गणमान्य नागरिक साक्षी बने । संस्थान के स्वामी अशोक तपस्वी ने बताया कि अरिका रिसॉर्ट को आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है । ठहरने के लिए 16 शानदार एसी कमरे उपलब्ध हैं ।
शादी-विवाह,गोद भराई,बरीक्षा और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए एक बड़ा हॉल और बेहद खूबसूरत गार्डन बनाया गया है । गार्डन में बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं । रिसॉर्ट बुक करने वाले आगंतुकों के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप से लाने-ले जाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है । जल्द ही यहाँ स्विमिंग पूल की सुविधा भी शुरू होने वाली है । उद्घाटन का यह अवसर परिवार के लिए तिहरी खुशियाँ लेकर आया । रिसॉर्ट के शुभारंभ के साथ ही अशोक तपस्वी व मंजू सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ और उनकी सुपुत्री पांचवी तपस्वी का अन्नप्राशन संस्कार भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,पूर्व विधायक विक्रम सिंह ,सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान और नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य सहित रिंकू तिवारी, प्रदीप गर्ग,कविता रस्तोगी व नरेंद्र सिंह रिकी जैसे सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे । सभी ने अशोक तपस्वी को इस नई उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं ।
