फतेहपुर । प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर रमवा क्षेत्र में चिकन पॉक्स फैलने की सूचना पर सोमवार को विशेष बचाव अभियान चलाया गया ।
दिनांक 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:30 बजे इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती व द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह अभियान संचालित किया गया ।
अभियान का नेतृत्व चेयरमैन फतेहपुर, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया । उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाकर कई बीमारियों से बचाव संभव है । उन्होंने भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, हीटवेव से बचाव के लिए सिर ढककर बाहर निकलने,पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करने तथा मसालेदार व खुले बाजार के खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी ।
इस दौरान डॉ. अनुराग द्वारा प्राथमिक विद्यालय रमवा प्रथम के 210, प्राथमिक विद्यालय रमवा द्वितीय के 71 तथा प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर के 41 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव एवं संक्रमण कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि वितरित की गई ।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय रमवा प्रथम के प्रधानाचार्य अखंड प्रताप सिंह ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को भगवान श्रीराम की प्रतिमा व शाल भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनपाल सिंह,निशात फातिमा,आरती सिंह ,आजीवन सदस्य अखंड प्रताप सिंह तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यता प्रमुख सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
