कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन (आईएएस) से शिष्टाचार भेंट की गई । उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित कर स्वागत किया गया । जिला मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया । प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मण्डलीय मन्त्री अजय कुमार द्विवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव,उपाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह,शरद मिश्रा ,दिनेश यादव, क्रिस्टी सिंह, इंजीनियर शिव करण सिंह,गगनदीप
आदि शामिल रहे । श्री जैन ने परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि जब भी कोई समस्या हो,परिषद के पदाधिकारी अवगत कराएँगे । जिसका का समाधान शीघ्र कराया जाएगा ।
