यूएई ने ईरान, इराक़ और लेबनान में मौजूद अपने नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने देश वापस लौटें ।
World News Update । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने नागरिकों के लिए ईरान, इराक़ और लेबनान की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा “मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने यूएई के नागरिकों के ईरान, इराक़ और लेबनान की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है ।”
साथ ही यूएई ने इन तीनों देशों में मौजूद अपने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘तुरंत देश वापस लौटें’ । इससे पहले यूएई ने बीते दिनों एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर होने की घोषणा की थी ।
