कानपुर । मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर उतर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ,कानपुर नगर एवं देहात के पदाधिकारियों की बैठक जल संस्थान बेनाझाबर में जिलाध्यक्ष सुनील सुमन की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हुई । जिसमें नगर निगम के नगर आयुक्त के द्वारा सफाई व्यवस्था का ठेका किसी प्राइवेट कम्पनी को दिये जाने की घोर निन्दा करते हुए प्रान्तीय सलाहकार बी एल गुलाबिया ने बताया कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जी के व्दारा आउट सोर्सिंग सेवा निगम का गठन कर कर्मचारियों के विकास के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा किया गया था । जिससे आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों में इस भीषण मंहगाई में उत्थान की आस जगी थी लेकिन नगर आयुक्त के व्दारा प्राईवेट कम्पनियों को ठेका देकर सरकार की नितियों का खुला उलंघन किया जा रहा है और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों में व्यापक आक्रोष बढ़ रहा है ।
महासंघ के जिला मंत्री शब्बीर हसन ने बताया कि कुछ विभाग के अधिकारी उप्र सरकार की नितियों के विरुद्ध कार्य करके सरकार को हटाने का कुचक्र रच रहे हैं जिससे कर्मचारियों में सरकार के विरुद्ध आक्रोष उपजे ।
बैठक के निर्णय के उपरान्त उप्र सरकार के मुख्यमंत्री से मांग किया कि तत्काल नगर निगम में प्राईवेट कम्पनियों पर रोक लगाते हुए सफाई व्यवस्था को नव गठित सेवा निगम के माध्यम सफाई कार्य सम्पादित करवाया जाय । अन्यथा नगर निगम, जल संस्थान समेत कानपुर नगर एवं देहात के सभी कर्मचारियों के साथ आउट सोर्सिंग के कर्मचारी वोट की चोट से सरकार के विरुद्ध अभियान चलायेगे ।
इस बैठक में बीएल गुलाबिया, सुनील सुमन, नीरज शिवा अमरोही, सुजीत कुमार,शब्बीर हसन,बिन्दा प्रसाद, उमाकांत पाल,राजू प्रसाद, श्रीमती सुनीता देवी ,सुजाता सिंह,अल्का ,निशा देवी रविन्द्र कुमार मधुर,खुर्शीद आलम,सुशील सागर समेत अनेको लोगों ने सम्बोधित किया ।
