फतेहपुर । राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) ने संगठन विस्तार करते हुए ढूंढरा,ब्लॉक देवमई निवासी राजीव मिश्रा उर्फ भोलू को फतेहपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है ।
मनोनयन पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने राजीव मिश्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की ।
इस मनोनयन के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, प्रिंस गौड़, हिमांशु अवस्थी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है । कहाकि जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा ।
