अलीगढ़ । महानगर के क्वार्सी रामघाट रोड पर ओवर ब्रिज बनने के बाद अब अलीगढ़ के सारसौल चौराहे पर भी पुल बनाए जाने की मांग की गई है । इतना ही नहीं इस व्यस्ततम चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक विवेक बंसल ने सूतमील सारसौल चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को अपना ज्ञापन सौंपा । यहां ज्ञापन सौंपने के बाद पूर्व विधायक विवेक बंसल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस चौराहे पर पुल बनाए जाने की नितांत ही आवश्यकता है क्योंकि यहां ट्रैफिक जाम की समस्या ज्यादा रहती है ।
खास बात ये है कि इस मौके पर पूर्व विधायक के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने सारसौल चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया ।
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह,शहर अध्यक्ष नावेद खान,सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक गौड़ और मुहम्मद जियाउद्दीन राही समेत अनेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
