अलीगढ़ । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा है ।
जिसमें अवगत कराया है कि जनपद अलीगढ़ के घण्टाघर स्थित अम्बेडकर पार्क में लगाई गयी भारत के संविधान की स्टेच्यू में संविधान की प्रस्तावना की मूल आत्मा से छेडछाड़ की गई है और अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर जयन्ती मनाने के लिए परमीशन आदि के नाम पर परेशान किया जाता है तथा भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार उपभोक्तओं की बिना अनुमति के प्रीपेड मीटर लगा रही है जो गलत है ।
इतना ही नहीं गैस की कीमत में भारी वृद्धि एवं खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी द्वारा ये ज्ञापन सौंपा गया और महामहिम से बहुजन समाज पार्टी ने मांग की है कि ज्ञापन के बिन्दुओं को मद्देनजर रखते हुए तत्काल समाधान किया जाये ।
इस दौरान यहां पर बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष रतनदीप सिंह, बिजेन्द्र सिंह विक्रम,अशोक सिंह,पूर्व मेयर मो.फुरकान, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हितेन्द्र कुमार उर्फ बन्टी उपाध्याय,सलमान शाहिद,हरेन्द्र सिंह,गजराज सिंह विमल,रोशन लाल माहौर, के.पी. सिंह ,राजवीर सिंह मौर्य,डॉ.पहल सिंह,सुबोध सिद्धार्थ, गोपी चन्द बौद्ध,साहब सिंह,छत्रपाल सिंह,अशोक दीप सिंह,बादशाह चौधरी, डॉ.राशिद अल्वी और प्रमोद उर्फ सोनू आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
