अलीगढ़ । थाना बन्नादेवी व थाना सासनी गेट पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा चोरी और नकबजनी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के एक शातिर चोर सहित चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनारों को गिरफ्तार कर चोरी का माल (सोने की सिल्ली अनुमानित कीमत करीब 5,00,000/-रुपये) बरामद किया गया है ।
आपको बता दें कि थाना बन्ना देवी क्षेत्र व अन्य थाना क्षेत्रों में घर मकानों में सोने व चांदी के आभूषण व घर का अन्य सामान चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना बन्ना देवी पर मुकदमे पंजीकृत किये गये थे और चोरी की घटनाओं के शीघ्र सफल अनावरण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु थाना बन्नादेवी एवं थाना सासनी गेट पुलिस टीमों द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल ,आसपास के क्षेत्रों एवं टोल प्लाजा सहित करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक कर मजबूत मुखबिर तंत्र की मदद से एवं मेहनत व लगन से तत्परता दिखाते हुए घटना करने वाले अभियुक्त फैजान कुरैशी पुत्र युनिस कुरैशी निवासी बुर्ज कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर को थाना बन्नादेवी क्षेत्र से रास्ते से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनारों को भी जनपद बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया गया और अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है ।
पूछताछ में अभियुक्त फैजान द्वारा अपने अन्य साथी चाँद पुत्र वहीद नि.मौहल्ला कुरैशियान कस्बा व थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर एवं आदिल पुत्र फरहीम नि. ग्राम दरियापुर थाना चाँदपुर जिला बुंलदशहर हाल पता पुस्ता मस्जिद के पास ग्राम हल्दोनी थाना ईकोटेक गौतम बुद्दनगर के साथ मिल कर थाना बन्नादेवी एवं सासनी गेट क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया है और चोरी के आभूषणों को खुर्जा स्थित सुनार शाकिर व अनस को बेचने की जानकारी दी गई ।
अभियुक्त की निशांदेही पर पुलिस टीम द्वारा खुर्जा जनपद बुलंदशहर में दबिश देकर सुनार अनस को मौहल्ला बारहद्वरी व सुनार शाकिर को उसकी दुकान नूर ज्वैलर्स सुभाष रोड से गिरफ्तार किया गया ।
दोनों ने पूछताछ पर बताया कि लालच में आकर उन्होंने चोरी के आभूषण खरीदे थे । खरीदने के बाद उन्होंने सभी आभूषणों को गलाकर बदल दिया तथा कुछ सोने से आभूषण बना कर बेच दिए जबकि कुछ सोना सिल्ली के रूप में अपने पास रखा है । दोनों सुनारों की निशांदेही पर पिघलाए गए सोने में से तैयार एक सोने की सिल्ली (33.24 ग्राम) बरामद की गई । जिसकी मौजूदा बाजार कीमत करीब पांच लाख रूपये है ।
इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ईशान्त सिंह, 7सचिन कुमार, दीपक राणा और देवेश चौधरी के साथ साथ हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल सचिन भदौरिया,वेयंत फोगाट और रोहित राणा का विशेष सहयोग रहा ।
