नई दिल्ली । नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा- ‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं,कभी पूरी सरकार’ । राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों के नतीजों को बाद एक बार फिर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है ।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार । लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है । पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहें ?”
“और हरियाणा ? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है ।”
“जो संस्थाएँ अपनी जेब में रखते हैं,जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं – वो खुद “रिमोट कंट्रोल्ड हैं ।”
“उन्हें असली डर सच्चाई का है । क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते ।”
“इससे पहले उन्होंने कहा था कि असम और बंगाल के चुनाव नतीजों से साफ़ है कि चुनाव आयोग की मदद से बीजेपी चुनाव चोरी कर रही है ।”
उन्होंने एक्स पर लिखा “हम ममता जी से सहमत हैं बंगाल में 100 से ज़्यादा सीटें चुराई गई हैं ।”
“मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव में भी ऐसा हुआ है । चुनाव चोरी, संस्था चोरी और अब चारा ही क्या है ।”
पश्चिम बंगाल में टीएमसी पिछले 15 साल से सत्ता में थी । लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है ।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीत ली हैं । वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटें जीती हैं । कांग्रेस ने 2 सीटें जीती हैं ।
