चीन । विदेश मंत्री यांग वी की ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची से बुधवार को बीजिंग में मुलाक़ात हुई है । चीन के विदेश मंत्री यांग वी ने बुधवार को बीजिंग में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची से बातचीत की ।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी । हालांकि बातचीत का ब्योरा नहीं दिया है इससे पहले ईरान की फ़ार्स समाचार एजेंसी ने बताया था कि अराग़ची, वांग के साथ “द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम” पर चर्चा करेंगे । अराग़ची की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगले सप्ताह निर्धारित चीन यात्रा से पहले हो रही है । ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे । अमेरिका और इसराइल की ओर से ईरान पर हमले शुरू करने के बाद ट्रंप ने अपनी चीन यात्रा टाल दी थी ।
