असम । हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम पद से दिया इस्तीफ़ा । नए सीएम के चयन पर क्या कहा आइए जानते हैं ?
हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है ।
असम विधानसभा की 126 सीटों पर हुए चुनाव में से बीजेपी ने 82 सीटें हासिल की हैं । जबकि कांग्रेस सिर्फ़ 19 सीटें ही जीत सकी है ।
राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन के बारे में हिमंत बिस्वा सरमा से पूछा गया तो उन्होंने कहा “जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी,दोनों को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है ।”
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा “मुख्यमंत्री कौन होगा,अगला नेता कौन होगा । इसका फ़ैसला (बीजेपी) विधायक दल करेगा । विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी और एनडीए फिर से लोक भवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे । लेकिन विधायक दल का नेता अभी चुना नहीं गया है,इसलिए हमें प्रक्रिया पूरी होने का इंतज़ार करना चाहिए ।”
