महत्वपूर्ण तथ्य –
✓ पीडीए के बहुत ही मजबूत प्रत्याशी हैं ।
✓ 2025 में अध्यक्ष पद के रनर प्रत्याशी रहे कुछ ही वोटो से हारे,
✓ हारकर भी सभी अधिवक्तावंधुओं का दिल जीत लिया और अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे ।
✓ इस बार भी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ कर अधिवक्ताओं को देंगे नया संदेश
✓ इस बार बहुत ही संवदेनशीलता से प्रतिद्वंदियों के समीकरण को कर रहे धराशाई ।
बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी में हर साल की तरह अधिवक्ता संघ चुनाव का आगाज हो चुका है । इस बार भी चुनावी माहौल बड़ा ही रोचक दिखाई दे रहा है । 2026- 27 के इस चुनावी माहौल में पीडीए प्रत्याशी और तीन अन्य प्रत्याशियों के साथ सीधा घमासान मुकाबला देखने को मिलेगा । चुनाव तारीखों का भी ऐलान हो गया है । मतदान और परिणाम की समय सीमा निश्चित समय पर निर्धारित है । बहुत ही काटें कि टक्कर होगी जो रोमांच से भरा हुआ होगा ।
आइए जानते हैं जमीनी स्तर से पले बढ़े अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कल्याण सिंह यादव से ……….
अध्यक्ष पद प्रबल दावेदार 2025 के रनर प्रत्याशी रहे कल्याण सिंह यादव इस बार भी अध्यक्ष पद के चुनाव में चुनावी मैदान खड़े हैं । जैसे ही इस बार भी इनकी दावेदारी दिखी तो प्रतिद्वंदियों ने कई समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं । लेकिन समीकरण कहीं न कहीं फीका नजर आ रहा है । जब 2025 में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े थे तो महज दो तीन वोटों से हार हुई थीं लेकिन इस बार मुश्किल डगर है ।
लेकिन उन्होंने कहा कि इस मुश्किल से निकल एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे । कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे । नामांकन के लिए उन्होंने संदेश दिया है कि समस्त अधिवक्ता साथी नामांकन के दौरान साथ रहे ।
कल्याण सिंह के बारे में जाने तो वह महमूदपुर ददवां पोस्ट रेवाड़ी बुजुर्ग के रहने वाले हैं और इनके पिता स्व० रघुनंदन सिंह थे जो पेशे से किसान थे । बड़े ही सज्जन व्यक्ति थे । ग्रामीण पृष्ठभूमि पर काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति थे । पिता की मृत्यु के बाद बेटे कल्याण सिंह यादव के पास बड़ी जिम्मेदारी आ गई इनका जीवन भी गम्भीर परिस्थितियों और संघर्षों में बीता । लेकिन हौसला नहीं छोड़ा, कड़ी मेहनत से वो अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए पढ़ाई पूरी की और 1993 में एलएलबी की डिग्री हासिल कर कानपुर में 1993 से वकालत शुरू कर दिया । इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी होने के साथ सामाजिक कार्यों से दूर हो रहे थे तो फिर वह 1994 में तहसील बिन्दकी में वकालत शुरू कर दिया ।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े है 2 ओबीसी और 1 क्षत्रिय , एक ब्राह्मण । पीडीए को सभी वर्गों के अधिवक्ताओं का समर्थन मिल रहा है । लेकिन समीकरण के चलते और राजनीतिक के चलते मेरे खिलाफ एक और पीडीए प्रत्याशी उतार दिया गया है ।
अगर अधिवक्ता साथियों ने मौका दिया तो हम इस बार अधिवक्ता हित में पहला कदम यह होगा जो भी मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है उनका तत्काल प्रभाव से बार और बेंच बैठक करके उनका निवारण कराया जाएगा, प्रत्येक माह जनरल हाउस (खुली बैठक) होगी । जिसमें अधिवक्ताओं की समस्याओं का सरलतापूर्वक निष्कर्ष कराने का संकल्प । नव युवक की हर समस्या का निदान कराने का संकल्प,सभी अधिवक्ताओं के मान सम्मान व प्रतिष्ठा को बचाने का संकल्प ।
नोट – कल 07/05/2026 को मैं अध्यक्ष पद प्रत्याशी कल्याण सिंह यादव अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा सभी अधिवक्ता साथी से विन्रम निवेदन है कि सभी लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराए ।
