oplus_8388608
Editting By Bolti Khabre News
बिन्दकी/फतेहपुर । बार एसोसिएशन बिन्दकी चुनाव में नामांकन के पहले दिन महामंत्री पद के लिए एक व अन्य पदों सहित कुल सात नामांकन दाखिल हुए ।
दूसरे दिन कितने पर्चे दाखिल होगे । इस प्रक्रिया का इंतजार बना हुआ है । जिसमें अध्यक्ष पद समेत कई रिक्त पदों के लिए नामांकन होंगे ।
एल्डर्स कमेटी के द्वारा सीओपी धारक अधिवक्ताओं की सूची जारी की जा चुकी है जो अधिवक्ता सभागार के बाहर चस्पा कर दिया गया है ।
नामांकन प्रक्रिया तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार कक्ष में सुबह से शाम 04 बजे तक चली । महामंत्री पद के लिए श्रीमती प्रतिभा देवी अपने सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ अधिवक्ता सभागार पहुंची और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । जो जोश प्रतिभा और उनके समर्थकों में दिख रहा है वह कही न कहीं बदलाव की अलख जगती हुई नजर आ रही है । इनसे विपक्षी प्रत्याशी के समीकरण में दुविधा देखने को मिल रही है ।

वहीं जो अन्य पर्चे दाखिल हुए उनमें से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कमलेश प्रसाद एवं शैलेंद्र अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अखिलेश, कोषाध्यक्ष के लिए सुधीर कुमार,वरिष्ठ सदस्य के लिए सुधीर सिंह,कनिष्ठ सदस्य के लिए विद्या प्रकाश गौतम सहित कुल सात नामांकन हुए ।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव कमेटी के अध्यक्ष रामकरण सिंह चौहान,आनंद शंकर वर्मा,लक्ष्मी शंकर यादव,विप्रनारायण तिवारी,रमाकांत तिवारी,रामकिशोर वर्मा और राजकुमार सोनकर एडवोकेट उपस्थित रहे ।
