ममता बनर्जी के कालीघाट वाले घर के बाहर सीआरपीएफ़ तैनात ।
पश्चिम बंगाल । राजधानी कोलकाता में कुछ देर बाद ही बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट वाले घर के बाहर सीआरपीएफ़ तैनात की गई है ।
इसके अलावा शुभेंदु अधिकारी के चिनार पार्क वाले घर के बाहर भी भारी सुरक्षा तैनाती की गई है । शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होना है । यहां सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं ।
आरसीटीसी ग्राउंड पर भी सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाए गए हैं,क्योंकि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां उतरेंगे और फिर कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कई वरिष्ठ बीजेपी नेता और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे ।
