Prateek Yadav Nidhan Live : समाजावदी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है । बताया जा रहा है कि प्रतीक को अस्पताल ब्रॉट डेड ले आया गया था ।

लखनऊ । सपा नेता और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब प्रतीक को अस्पताल लाया गया, उससे पहले उनकी मौत हो चुकी है । फिलहाल उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है ।
बीते कुछ दिनों से प्रतीक यादव की थी तबीयत खराब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसका इलाज चल रहा था । आज यानी कि बुधवार की सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है ।
लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुई मौत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति का निधन हो गया । लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनकी मौत हुई है । बताया जा रहा है कि प्रतीक को ब्रॉट डेड लाया गया था ।
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर और उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ लगने लगी है । हर कोई प्रतीक यादव के निधन की खबर सुनने के बाद शोकाकुल है । वहीं दिल्ली से अपर्णा यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं । बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव किचन में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे ।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया । लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनको ब्रॉट डेड लाया गया था । हालांकि अभी उनके शव के पोस्टमार्टम का इंतजार है । अपर्णा यादव के परिजन भी पहुंचे हुए हैं अस्पताल के बाहर प्रतीक यादव के परिजन पहुंचने लगे हैं ।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी । प्रतीक यादव की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है । 38 की उम्र में प्रतीक यादव ने अंतिम सांस ली है ।
पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकले अखिलेश यादव
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष उनके आवास पर पहुंच चुकी हैं । वहीं अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकल चुके हैं ।
प्रतीक यादव के निधन पर केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट
प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दुख जताया है । केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है । शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें ।
ॐ शांति !
प्रतीक यादव गुर्दे की दिक्कत से जूझ रहे थे
प्रतीक यादव के निधन को लेकर बताया जा रहा है कि इलाज के लिए प्रतीक विदेश भी गए थे । प्रतीक यादव के शव का फिलहाल पोस्टमार्टम चल रहा है । बताया जा रहा है कि प्रतीक को गुर्दे को लेकर दिक्कत थी ।
प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ पहुंच रही हैं अपर्णा
अप्रणा यादव दिल्ली में थी प्रतीक यादव की मौत की सूचना मिलते ही वह लखनऊ पहुंच रही हैं । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह अर्पणा के भाई अमन बिष्ट प्रतीक को लेकर पहुंचे थे सिविल अस्पताल । फिर डॉक्टर ने मृत घोषित किया ।
प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ का ट्वीट
प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है । सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है ।
विनम्र श्रद्धांजलि ।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं । प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
ॐ शांति !
घर के किचन में बेहोश पड़े थे प्रतीक यादव
डॉक्टर्स का पैनल प्रतीक यादव का जल्द पोस्टमार्टम करेगा । पोस्ट मार्टम की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी बुधवार तड़के करीब चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे प्रतीक यादव ।
