बिन्दकी फतेहपुर । बिन्दकी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लंका रोड विद्यालय में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) महिला नगर इकाई द्वारा हर साल की तरह इस साल भी 15 दिवसीय ग्रीष्म कालीन शैक्षणिक शिविर समर कैंप का आयोजन कल से शुरू हो रहा हैं । जो 15/05/2026 से 30/05/2026 तक यह कैंप चलेगा ।
आपको जानकारी दी जाती है कि जो भी छात्र छात्राएं जिस कोर्स के लिए प्रतिभाग करेंगे वह लोग उससे संबंधित सामग्री अवश्य लाएं ।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाति ओमर ने बताया कि ग्रीष्म कालीन शैक्षणिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस कैंप में सभी अध्ययनरत छात्र छात्राएं अपना आत्म विश्वास से इस शिविर में शामिल हो सकते हैं । कई स्कूल के छात्र – छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इस शिविर में भाग ले सकते हैं ।
इस कैंप में अनुभवी शिक्षिकाओं द्वारा निम्न कोर्स सिखाए जाएंगे –
जिनमें से इंग्लिश स्पीकिंग स्किल, हैंडराइटिंग स्किल, डांस कंपटीशन, अपशिष्ट पदार्थों से बने घरेलू सजावट के सामान (अपसाइक्लिंग),(बैग बनाना,मोबाइल कवर,रोटी कवर,टेबल हैंगिंग, साड़ी कवर ,फूल बनाना), बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स,(बालों की स्टाइलिंग तकनीक,साड़ी पहनने का तरीका), चित्र कला (कपड़ा,सिरेमिक),मैक्रैम कार्य जैसे हुनर आप अजमा सकते हैं इस शिविर में कोई भी छात्र छात्राएं भाग ले सकता है ।
