बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी में हर वर्ष की तरह चुनाव होते हैं और अध्यक्ष व महामंत्री चुने जाते हैं ।
अधिवक्ता संघ चुनाव बिन्दकी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी कल्याण सिंह यादव चुनावी मैदान में हैं । जो कि 2025 में भी रनर प्रत्याशी रहे । जैसा कि शाम गुरुवार को लगभग 8 बजे के लगभग बाइक से अपने गांव जाते समय कल्याण सिंह यादव का जयपुरिया स्कूल मलवा फतेहपुर में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिससे उनका पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया है । तत्काल सूचना पर इनके परिवारजन और साथी अधिवक्ता वहां पहुंचे और इलाज कृष्णा हॉस्पिटल गोपालगंज थाना कल्याणपुर में भर्ती कराया गया । रात में ही इनके अभिन्न साथी पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे थे । लेकिन अब बड़ा सवाल यह उठता है कि चुनाव में खड़े प्रत्याशी कल्याण सिंह यादव तो बेड पर है और इनके प्रतिद्वंदी ज्ञानेन्द्र सिंह गौतम और राम नारायण अग्निहोत्री अध्यक्ष पद पर हैं राम नारायण अग्निहोत्री भी कल शुक्रवार को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती प्रत्याशी कल्याण सिंह से मिल कर उनका हाल चाल जाना । राम नारायण अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव हर साल आते हैं ।बस अधिवक्ता साथी ठीक हो कर हमारे साथ आ जाए जल्द वही जीत है उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो बताए ।
एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि उस साल रनर प्रत्याशी रहे कल्याण सिंह यादव ने हमेशा अधिवक्ता संघ के कल्याण के लिए इंसानियत का परिचय दिया इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं । अधिवक्ता से हर वक्त मिलते रहते हैं इनका मिजाज बहुत ही खूबसूरत है । आज वो स्थिति है कि इनके साथ समस्त अधिवक्ताओं का साथ है आज पीडीए प्रत्याशी के लिए अधिवक्ता एकजुट हैं । सभी अधिवक्ता कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं अब उनके दुर्घटना के चलते यह चुनाव इनके लिए संवेदना, सहानुभूति का चुनाव रह गया है सभी का साथ ही कल्याण सिंह की चोट जल्द सुधार की नींव रखेगी ।
