पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा के दौरान यूएई के बाद नीदरलैंड्स पहुंचे हैं ।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया है कि 11वीं सदी के चोल ताम्र-पत्र नीदरलैंड से भारत वापस लाए जाएंगे ।
उन्होंने लिखा “यह हर भारतीय के लिए एक खुशी का पल है । चोल ताम्र-पत्रों में 21 बड़ी और 3 छोटी प्लेटें शामिल हैं । जिन पर ज़्यादातर तमिल भाषा में लेख लिखे हैं । जो दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषाओं में से एक है ।”
उन्होंने लिखा “ये ताम्र-पत्र महान राजेंद्र चोल प्रथम से जुड़े हैं,जिन्होंने अपने पिता, राजा राजराजा प्रथम के एक मौखिक वादे को औपचारिक रूप दिया था । ये चोलों की महानता को भी दर्शाते हैं ।”
“हम भारतीय चोल साम्राज्य,उनकी संस्कृति और उनकी समुद्री शक्ति पर बेहद गर्व करते हैं । मैं नीदरलैंड सरकार और विशेष रूप से लीडेन विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करता हूँ, जहाँ ये ताम्र-पत्र 19वीं सदी के मध्य से रखे हुए थे ।”
पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा के दौरान यूएई के बाद नीदरलैंड्स पहुंचे हैं ।
