ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया है कि यूरोपीय देश होर्मुज़ स्ट्रेट से अपने जहाज़ों को गुज़रने की अनुमति देने के संबंध में ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं ।
ईरान । फ़ारसी सेवा के मुताबिक़, ईरान टेलीविजन न्यूज़ नेटवर्क और ईरानी ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने यह ख़बर दी है । इसमें यूरोपीय देशों के नाम लिए बिना कहा गया है “पूर्वी एशियाई देशों, ख़ास तौर पर चीन, जापान और पाकिस्तान से जहाज़ों के गुज़रने के बाद, आज हमें जानकारी मिली है कि यूरोपीय देशों ने भी अपने जहाज़ों के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने की अनुमति पाने के लिए रिवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना के साथ बातचीत शुरू कर दी है ।” ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इसराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को लगभग बंद कर दिया है ।
इस जलमार्ग पर ईरान के नियंत्रण ने दुनिया भर के तेल और गैस के बाज़ार पर गहरा असर डाला है । आम दिनों में तेल और एलएनजी के वैश्विक निर्यात का लगभग पांचवां हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से होकर गुज़रता रहा है । इसके साथ ही कई अन्य ज़रूरी वस्तुएं भी होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर गुज़रती हैं ।
