पीएम मोदी ने कहा कि नीदरलैंड्स ने जल संसाधन के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है ।
World News Update । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड्स से स्वीडन के लिए रवाना हो गए हैं उनकी रवानगी के वक़्त नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रोब येटेन मौजूद रहे । पीएम मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत और एयरपोर्ट पर ख़ुद आकर विदाई देने के लिए रोब येटेन का आभार व्यक्त किया है । इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स के अफ़्स्लुडाइक डैम का दौरा किया ।
पीएम मोदी ने कहा कि नीदरलैंड्स ने जल संसाधन के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है और पूरी दुनिया उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकती है ।
उन्होंने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रोब येटेन का आभार जताते हुए एक्स पर लिखा “आज मुझे अफ़्स्लुडाइक परियोजना का दौरा करने और इसकी अहम विशेषताओं को समझने का अवसर मिला हम भारत में सिंचाई,बाढ़ नियंत्रण और जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार में मदद के लिए आधुनिक तकनीक लाने पर काम कर रहे हैं ।”
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी यात्रा से भारत-नीदरलैंड्स के बीच संबंधों को नई गति मिली है ।
उन्होंने कहा “रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने से लेकर जल संसाधन, सेमीकंडक्टर, इनोवेशन, डिफ़ेंस, स्टेबिलिटी और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तक, हमने भविष्य के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है ।”
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि भारत और नीदरलैंड्स के बीच आने वाले सालों में दोस्ती और मज़बूत होगी ।
