नगीना । तहसील नगीना में शुक्रवार को जिलाधिकारी, एसडीएम नगीना एवं क्षेत्राधिकारी नगीना की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापरक एवं मानक के अनुरूप निस्तारण के निर्देश दिए गए ।
समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया । जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किए गए ।
