डीएमआरसी ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की घोषणा की है ।
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की है कि वह 18 मई 2026 से हर सोमवार छह अतिरिक्त ट्रेनों के ज़रिए 24 अतिरिक्त फेरे शुरू करेगा ।
डीएमआरसी ने यह भी कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर यह व्यवस्था अन्य दिनों में भी लागू होगी ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इस व्यवस्था के तहत अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती,टिकट सुविधाओं का विस्तार और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सेवाओं को मज़बूत करने की योजना है ।
एजेंसी का यह भी कहना है कि डीएमआरसी ने दिल्ली-एनसीआर में लोगों को निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के मक़सद से इन उपायों का एलान किया है ।
