राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार की आलोचना की ।
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में एक बार फिर सरकार की आलोचना की है ।
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा “नीट 2024 का पेपर लीक हुआ परीक्षा रद्द नहीं हुई मंत्री ने इस्तीफ़ा नहीं दिया सीबीआई ने जांच बिठाई । एक कमेटी बनी ।”
उन्होंने आगे लिखा “नीट 2026 का पेपर लीक हुआ परीक्षा रद्द हुई । मंत्री ने फिर इस्तीफ़ा नहीं दिया सीबीआई फिर जांच कर रही है । एक और कमेटी बनेगी ।”
राहुल गांधी ने लिखा “मोदी जी,देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है- जवाब दो ! बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं ? बार-बार इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आप चुप क्यों हैं ? बार-बार फ़ेल हो रहे शिक्षा मंत्री को आप बर्ख़ास्त क्यों नहीं कर रहे हैं ?”
नीट 2026 की परीक्षा 3 मई को हुई थी । लेकिन पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद 12 मई को यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी ।
