डीएम ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं ।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले में ट्रक और मैजिक वैन में टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई ।
लखीमपुर खीरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह हुआ,जब एक मैजिक वैन लखीमपुर से बहराइच की तरफ जा रही थी ।
उन्होंने कहा “धौरहरा कोतवाली इलाक़े के भरेहटा गांव के पास बहराइच की तरफ से आ रहे ट्रक से मैजिक वैन की भिड़ंत हो गई । हादसे में 10 लोगों मौत हो गई ।”
डीएम ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएँ भी शामिल हैं । छह लोग बहराइच ज़िले के निवासी हैं । बाक़ी लोगों की पहचान की जा रही है ।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर हादसे को लेकर दुःख जताया है और मृतकों के परिवारों की मदद और घायलों के इलाज की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं ।
