महत्वपूर्ण तथ्य –
– चुनावी दृष्टिकोण को देखते हुए समस्त अधिवक्ताओं की संवेदना
– दुर्घटना में घायल होने पर पैर फैक्चर हो गया है डॉक्टरों ने आराम करने के लिए कहा है ।
– लेकिन कल्याण ने कहा कि मेरे लिए चोट नहीं अधिवक्ता सर्वप्रथम
बिन्दकी फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के तहसील बिन्दकी बार एसोसिएशन_2026 का चुनाव सर पर है । ज्यादा दिन नहीं बचे हैं 26 मई को मतदान है और उसी दिन परिणाम में आ जायेगे । ऐसे में एक ऐसी जटिल परिस्थिति है कि अध्यक्ष पद प्रत्याशी कल्याण सिंह यादव तीन चार दिन पहले दुर्घटना ग्रस्त हो गए हैं जिससे उनका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है । डॉक्टरों ने आराम करने को सख्त रूप से कहा है लेकिन उन्होंने कहा दर्द मेरे अधिवक्ता साथी से ज्यादा नहीं है अधिवक्ताओं के हित पर लम्बे समय से खड़े हुए हैं 2025 में भी चुनाव लड़े और दूसरे नम्बर पर रहे ।
सोचिए बड़ा सवाल है- व्यक्ति एक बार चुनाव लड़ता है और बैठ जाता है । लेकिन कल्याण सिंह चुनावी मैदान में इसलिए आते हैं कि तहसील के अधिवक्ताओं को वो योजनाएं है उससे उन्हें लाभान्वित किया जा सके । कल सोमवार को जैसे ही पैरों पर प्लास्टर लगा एक तख्त पर लेटे थे । जैसे ही अधिवक्ताओं को सूचना मिली सभी उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़े । सोचिए ये उनके प्रति संवेदना, सहानुभूति ही तो है जो बिना किसी स्वार्थ के साथ समस्त अधिवक्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है । पूर्व में इनके पक्ष पर छपी खबरों पर कुछ अधिवक्ता ने गंभीर रूप से टिप्पणी की ।
