राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है ।
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा पर सवाल उठाए हैं ।
उन्होंने कहा कि जिस पीढ़ी का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है । वह हिसाब करेगी ।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “नीट ,सीबीएसई, एसएससी और आज सीयूईटी… चार परीक्षाएं, एक करोड़ बच्चे और एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई ।”
उन्होंने लिखा “दावे विश्वगुरु के,मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते । मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है । जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं,वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी ।”
परीक्षा देरी से शुरू होने पर दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भी सवाल उठाए हैं ।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले एनटीए ने परीक्षा देरी से शुरू होने की वजह ‘तकनीकी दिक़्क़तों’ को बताया । साथ ही स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को परेशानी के लिए खेद जताया ।
