यह फ़िल्म फ़रहान अख़्तर के ‘एक्सेल इंटरटेनमेंट’ प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई थी ।
नई दिल्ली । बाफ़्टा अवॉर्ड जीत चुकी मणिपुरी फ़िल्म ‘बूंग’ ने न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में तीन अवॉर्ड अपने नाम किए ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ बूंग को बेस्ट डेब्यू फ़िल्म, बेस्ट डायरेक्टर (लक्ष्मीप्रिया देवी) और बेस्ट चाइल्ड एक्टर (गुगुन किपगेन के लिए) अवॉर्ड मिले । यह फ़िल्म फ़रहान अख़्तर के ‘एक्सेल इंटरटेनमेंट’ प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई थी । इसकी डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं ।
दरअसल चार दिन का न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 रविवार को अवॉर्ड सेरेमनी के साथ ख़त्म हुआ ।
इसमें भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फ़िल्मों को दस अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान दिया गया ।
28 से 31 मई तक चले इस फ़ेस्टिवल में 15 भाषाओं की अलग-अलग फ़िल्में दिखाई गईं । इसका मक़सद यह दिखाना था कि आज के भारतीय सिनेमा में ‘क्षेत्रीय कहानियों’ का असर लगातार बढ़ रहा है ।
