डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम को आगे बढ़ाने और होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने से जुड़ा समझौता होगा ।
अमेरिका । देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ एक हफ़्ते में समझौता हो सकता है ।
उन्होंने कहा कि यह समझौता युद्धविराम को आगे बढ़ाने और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने से जुड़ा होगा ।
एबीसी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हालात अच्छे दिख रहे हैं, बहुत अच्छे ।”
ट्रंप ने यह भी बताया कि दिन में एक छोटा-सा मसला सामने आया था । लेकिन उन्होंने उसे तुरंत सुलझा लिया । राष्ट्रपति के मुताबिक़ यह मसला ईरान की नाराज़गी से जुड़ा था जो लेबनान पर हो रहे इसराइली हमलों की वजह से था ।
उन्होंने कहा “मैंने हिज़्बुल्लाह से बात की और कहा गोली मत चलाओ मैंने नेतन्याहू से बात की और कहा गोली मत चलाओ । दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चलाना बंद कर दिया ।”
ट्रंप ने माना कि यह प्रक्रिया आसान नहीं है क्योंकि दोनों देशों के बीच गहरी दुश्मनी है ।
उन्होंने कहा “आप एक बहुत बड़े देश की बात कर रहे हैं जो समझौता करना चाहता है । उनके लिए आसान नहीं है, हमारे लिए भी आसान नहीं है । लेकिन हमें जो चाहिए । वह मिल रहा है ।”
