आरसीबी के खिलाड़ी को आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया ।
नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला जीत लिया । लेकिन इसके बाद टीम के बल्लेबाज़ टिम डेविड पर कार्रवाई हुई है । टिम को आईपीएल 2027 के पहले मैच से सस्पेंड कर दिया गया है ।
दरअसल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फ़ाइनल मुक़ाबले में टिम डेविड ने गुजरात टाइटंस की पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ़ आइस बैग फेंक दिया था इसे आचार संहिता का लेवल-1 उल्लंघन माना गया ।
डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया । यह नियम कहता है कि मैच के दौरान गेंद या कोई उपकरण (जैसे पानी की बोतल) किसी खिलाड़ी,टीम अधिकारी,अंपायर या मैच रेफ़री की तरफ़ ग़लत और ख़तरनाक तरीक़े से फेंकना अपराध है ।”
इसके बाद टिम डेविड पर मैच फ़ीस का 50 फ़ीसदी जुर्माना भी लगाया गया है डेविड को इस मामले में दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए इस तरह इस सीज़न में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गए हैं ।
नियम कहता है कि पांच डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को अगले सीज़न के पहले मैच में सस्पेंड किया जाता है ।
