Oplus_131072
तकनीकी समस्या के कारण 3,765 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी ।
नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी (यूजी) 2026 के उन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा 6-7 जून को कराने की जानकारी दी है । जिनकी परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हुई थी ।
एनटीए ने एक्स हैंडल पर तारीख़ों की घोषणा करते हुए बताया कि आधिकारिक पोर्टल से अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं ।
दरअसल 30 मई को शिफ्ट-1 की परीक्षा के दौरान देश के कई केंद्रों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पेपर समय पर शुरू नहीं हो सका था । इस कारण 3,765 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी अब एनटीए इन 3,765 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का एक मौक़ा दे रहा है ।
