पुलिस ने अदालत को बताया कि होटल के कर्मचारियों से अभी भी पूछताछ की जानी बाकी है ।
नई दिल्ली । एक अदालत ने गुरुवार को मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज को चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है बुधवार को हुए इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी ।
लाइव लॉ के मुताबिक साकेत कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह ने पुलिस की मांग को मानते हुए उन्हें चार दिनों की हिरासत में भेज दिया ।
कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि बजाज की गिरफ्तारी कानूनी है ।
पुलिस ने अदालत को बताया कि होटल के कर्मचारियों से अभी भी पूछताछ की जानी बाकी है और अभियुक्त ने अब तक केवल दो नामों का ही ज़िक्र किया है ।
बजाज के वकील ने बताया कि एफआईआर की कॉपी,जिसमें गिरफ्तारी के आधार भी शामिल थे । नहीं दी गई और यह गिरफ्तारी गैर-कानूनी थी । यह तब हुआ जब शहर के भीड़ भाड़ वाले हौज रानी इलाके में स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी’ में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया था ।
इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने बजाज और उनकी पत्नी का पता लगाने के लिए उनके खिलाफ एक ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया था ।
