कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका(बाएं) ने दिल्ली पुलिस से सोशल मीडिया पर ग़लत वीडियो पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है ।
नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि 6 जून को होने वाला प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा ।
उन्होंने कहा “हमने और अभिजीत दीपके ने शुरुआत से यह बात बार-बार कही है कि किसी भी प्रकार का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा । कॉकरोच जनता पार्टी और यह आंदोलन किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करता है ।”
उन्होंने आगे कहा कि “हम देख रहे हैं कि कल से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स से अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं कि दिल्ली में यह होगा, वह होगा. हम साफ़ कर देना चाहते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी ।”
उन्होंने दिल्ली पुलिस से निवेदन किया है कि वे ऐसे वीडियो देखें तो फ़ौरन कार्रवाई करें ।
दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे । उन्होंने कहा कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।
