प्रयागराज । गंगापार फूलपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर बाबूगंज के रहने वाले अनुपम गुप्ता (32 वर्ष),उदय सिंह (28 वर्ष),विजय (40 वर्ष) और प्रतापगढ़ जिले के मांधाता के रहने वाले अमन कश्यप (28वर्ष) दोस्त थे ।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे टाटा पंच कार से शिमला घूमने के लिए निकले थे । अमन अपनी बुआ के घर बाबूगंज आया हुआ था । जहां से चारों दोस्त एक साथ यात्रा पर रवाना हुए थे ।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस वे पर सड़के के किनारे खड़े एक ट्रक में उनकी कार पीछे से टकरा गई । टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया । हादसे में चारों दोस्त की मौत गई। सभी सीटों से चिपक गए थे । दरवाजे काटकर चारों को कार से बाहर निकाला गया था । अनुपम गुप्ता जाफरपुर बाबूगंज में गुप्ता मोबाइल एंड इंटरनेट नाम से दुकान संचालित करते थे। उनकी शादी हो चुकी थी ।
वहीं विजय टेंट हाउस का व्यवसाय करते थे । उनके परिवार में पत्नी सुनीता और दो बेटे मयंक और ईशांत और एक बेटी इशिका हैं । उदय सिंह की फुटवियर की दुकान है और अपने पीछे पत्नी खुशी और दो साल के बेटे आयुष को छोड़ गए हैं । अमन कश्यप की अभी शादी नहीं हुई है और रिश्तेदारी में बाबूगंज आए हुए थे ।अनुपम की मोबाइल शॉप है ।
जबकि विजय टेंट हाउस का कारोबार कर रहा था । उदय की जूते चप्पलों की शॉप है । अमन की प्रतापगढ़ में कई दुकानें हैं अनुपम के माता-पिता कलकत्ता में रहते हैं। पिता एलआईसी में नौकरी करते हैं ।
अनुपम ने ग्रेजुएशन किया था वह मोबाइल शॉप चलाता था उसकी पत्नी प्रिया मायके गई हुई थी । अनुपम का ससुराल भदरी कुंडा प्रतापगढ़ में है । शादी को दो साल हुए थे । उदय पटेल उर्फ बाबू जी इकलौता था । उसकी जूते चप्पलों की दुकान थी । उदय ने आईटीआई किया था । अपरेंटिस गुजरात से इफको कंपनी में किया था । एक साल पहले घर आया था। यहां कारोबार करने लगा था । विजय ने ग्रेजुएशन किया था । अभी टेंट का कारोबार कर रहा था ।
