Snake Bite Girl Death । 6 साल की बच्ची को सांप ने काटा, बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचा पिता लेकिन तब तक थम चुकी थीं सांसें, माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़ ।
अशोकनगर (मध्य प्रदेश) । बारिश का सीजन शुरू होते ही मध्य प्रदेश में सर्पदंश की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं घटना अशोक नगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र के भर्रोली गांव की है । यहां सांप के काटने से एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई । बच्ची को रविवार सुबह 4.30 बजे बिस्तर में घुसे सांप ने काटा था । बच्ची को पिता तुरंत बाइक से बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा । लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बच्ची की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है ।
सुबह 4.30 बजे बच्ची को सांप ने काटा
भर्रोली गांव में रहने वाले रंजीत आदिवासी की 6 वर्षीय बेटी रागरी की सांप के काटने से मौत हो गई । शनिवार-दरम्यानी रात परिवार घर में सोया हुआ था । सुबह 4.30 बजे अचानक बच्ची रागरी दर्द से चीख उठी । बेटी की चीख सुनकर पिता रंजीत ने तुरंत लाइट जलाया तो बच्ची के पास बिस्तर में एक सांप नजर आया । पिता रंजीत तुरंत बाइक पर बेटी रागरी को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन इससे पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी । अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया । बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है ।
मकान बन रहा है इसलिए जमीन पर सो रही थी बच्ची
परिजनों ने बताया कि पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे हैं । अभी निर्माण कार्य चल रहा है और इसलिए पूरा परिवार झोपड़ी बनाकर जमीन पर सोता है । बीती रात भी सभी जमीन पर सो रहे थे । इसी दौरान सांप ने बेटी रागरी को काट लिया और उसकी मौत हो गई । बच्ची की मौत से गांव में मातम पसर गया है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है ।
बारिश के सीजन में बढ़ जाता है सांपों का खतरा
बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है । बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है । जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं । ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है । क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है । सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है । इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है ।
चलिए, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की जानकारी के अनुसार समझते हैं कि सर्पदंश होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

