Snake Bite in Surguja : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में युवक व उसकी 4 वर्षीय पुत्री को सांप ने डसा । जबकि मौसी के साथ साई 13 वर्षीय बालिका की भी सर्पदंश से हुई मौत ।
अंबिकापुर (सुल्तानपुर) । बारिश का सीजन शुरु होते ही सरगुजा संभाग में सर्पदंश (Snake bite case) की घटनाएं बढ़ गई हैं । इसी बीच बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की रात सोते समय पिता व उसकी 4 वर्षीय पुत्री को जहरीले सांप ने डस लिया । दोनों जमीन पर सो रहे थे । इसी दौरान बिस्तर पर सांप चढ़ गया और डस लिया । इससे दोनों की मौत हो गई वहीं सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय बालिका को सोमवार की रात करैंत सांप ने डस लिया । वह मौसी के साथ जमीन पर सो रही थी । उसे भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी ।
पहली घटना में बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डंभाटोली निवासी शनिचरा पैंकरा 36 वर्ष सोमवार की रात अपनी पत्नी व 2 बच्चों के साथ जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोया था । रात करीब 12 बजे उनके बिस्तर पर एक जहरीला सांप चढ़ गया और शनिचरा तथा उसकी छोटी बेटी 4 वर्षीय महंती को डस (Snake bite to father-daughter) लिया ।
कुछ काटने का एहसास होने पर शनिचरा की नींद खुली तो बिस्तर पर सांप (Snake on the bed) देख उसके होश उड़ गए । कुछ ही पल में उसकी और बेटी की तबियत बिगडऩे लगी । यह देख परिजनों द्वारा गांव में ही पहले उनका झाडफ़ूंक कराया जाने लगा । इससे इलाज में और देर हो गई । अलसुबह करीब 4 बजे जब उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई तो दोनों को शंकरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।
Snake bite in Ambikapur : पुत्री के पिता ने भी तोड़ा दम
शंकरगढ़ अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच पश्चात हेमंती को मृत घोषित कर दिया । जब कि गंभीर हालत में शनिचरा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया । परिजन उसे अंबिकापुर लेकर पहुंचे । यहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई ।
सर्पदंश की घटना में पिता-पुत्री की मौत (Father-daughter died) से परिजनों में मातम पसरा हुआ है ।
मौसी के साथ सो रही बालिका को सांप ने डसा
इधर दूसरी घटना में लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सकरिया में सोमवार की रात 9.30 बजे मैनपाट के परपटिया निवासी 13 वर्षीय बालिका आसमनी एक्का को करैत सांप (Canine snake bite) ने डस लिया । वह वह मामा के घर सकरिया में रह रही थी। रात में वह अपनी मौसी के साथ जमीन पर सो रही थी ।
इसी दौरान करैंत सांप ने उसे डस लिया। गंभीर हालत में उसे कुन्नी अस्पताल ले जाया गया । यहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब ढाई बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।
