मुंबई के दादर इलाके में भारी बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया (तस्वीर चार जुलाई की) ।
महाराष्ट्र । वहीं भारत मौसम विभाग ने रविवार (5 जुलाई) को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की संभावना जताई है । यह अलर्ट 6 जुलाई तक के लिए जारी किया गया है ।
मौसम विभाग ने मुंबई के अलावा रायगढ़, नासिक, पालघर, ठाणे, पुणे, सतारा और रत्नागिरी ज़िलों में बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है ।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में उन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी । जहां आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है । उन्होंने मुंबई, ठाणे, पालघर और पनवेल के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया ।
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर :
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी): 1916
पालघर: 02525-297474 / +91 82379 78873
ठाणे नगर निगम: 022-25364779 / 022-25301740 / +91 93723 38827
ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ: 1800-222-108 / 8657887101
पनवेल नगर निगम: 022-27458040 / 41 / 42
पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज़्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में मुंबई और घाटमाथा क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है । कोलाबा में 265.6 मिमी और सांता क्रूज़ में 227.7 मिमी बारिश दर्ज की गई । रायगढ़ ज़िले के माथेरान में 408 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि भीरा में 386 मिलीमीटर हुई । वहीं सांगली ज़िले के डोंगरवाडी में 398 मिलीमीटर बारिश हुई । ये आंकड़े चार जुलाई सुबह आठ बजे से पांच जुलाई सुबह 8.30 तक के हैं ।
