नई दिल्ली । टी20 मुबाकले में लगातार भारत का प्रदर्शन खराब दिख रहा हो चाहे हाल में ही ऑयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हो या इंग्लैंड के खिलाफ । आयरलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था । इसके मद्देनजर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टी20 मैच में भारत की हार के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने भारतीय टीम की कमियों के बारे में बात की है ।
सोनी स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में उनसे सवाल किया गया था कि भारत को बेहतर करने के लिए आगे क्या करना होगा ?
इस पर उन्होंने कहा “मुझे लगता है उन्हें बीच के ओवरों में थोड़ा बेहतर खेलना होगा । क्योंकि वे अपने विकेट बीच के ओवरों में गवां रहे हैं और यही चीज़ उन्हें 200 या 200 से ज़्यादा रन बनाने से रोक रही है ।”
“200 या 210 रन हमेशा ही एक चुनौतीपूर्ण स्कोर रहा है । 190 भी चुनौतीपूर्ण स्कोर रहा है, लेकिन रवि बिश्नोई के उस ओवर में नो बॉल आईं और 29 रन गए ।”
सुनील गावसकर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को सामान्य ग़लतियों से बचना होगा ।
उन्होंने कहा”स्पष्ट तौर पर चाहे वह बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाज़ी , भारत को गेम में बने रहना होगा अगर वे सामान्य ग़लतियां नहीं करते हैं…और कभी कभार विपक्षी टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं उसमें आप कुछ नहीं कर सकते । लेकिन ग़लतियों को आप रोक सकते हैं ।”
“ऐसा कई बार हुआ है जब आप इंटरव्यू में आकर कहते हैं कि ‘मैं वो चीज़ कर सकता हूं जो मेरे कंट्रोल में है’ तो आपको वो करना होगा जो आपके कंट्रोल में है । जब आप ऐसा नहीं करते तब टीम हारती है ।”
