नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का मध्य-पूर्व देशों का दौरा रविवार से शुरू हो रहा है । विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी ।
शनिवार को जारी हुई प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि जयशंकर 11 दिन के विदेश दौरे पर जा रहे हैं । उनका यह दौरा पांच जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा ।
इस दौरान वह मध्य-पूर्व में क़तर,बहरीन,कुवैत और ओमान जाएंगे । इसके बाद वह न्यूयॉर्क और ब्रसेल्स की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे ।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ डॉ. एस. जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक क़तर,बहरीन,कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे इस दौरान वह इन चारों देशों के विदेश मंत्रियों और शीर्ष नेतृत्व से मुलाक़ात करेंगे ।
मंत्रालय का कहना है कि इस यात्रा का मक़सद इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करना है । साथ ही क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी ।
इसके बाद जयशंकर 13 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगे, जहाँ वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की अवधि के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे ।
और फिर वह 14 और 15 जुलाई को ब्रसेल्स में भारत-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की तीसरी बैठक में शामिल होंगे इस दौरान वह यूरोपियन यूनियन और बेल्जियम के अपने सम कक्षों से भी मुलाक़ात करेंगे ।
