FIFA World Cup_2026 । पराग्वे के ख़िलाफ़ विजयी गोल के बाद जश्न मनाते फ़्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे ।
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुक़ाबले में फ़्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर क्वॉर्टर फ़ाइनल में एंट्री कर ली ।
फिलाडेल्फिया में 38 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच खेले गए इस मैच में किलियन एम्बापे ने पेनल्टी के ज़रिए मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागा ।
भीषण हीटवेव से जूझ रहे फिलाडेल्फिया में खेले गए इस विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मुक़ाबले में पराग्वे ने फ़्रांस को कड़ी टक्कर दी और उसे काफ़ी देर तक मुश्किल में बनाए रखा । लेकिन समय रहते किलियन एम्बापे ने 70वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर फ़्रांस को जीत दिला दी । इस जीत के साथ फ़्रांस लगातार चौथी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है । गुस्तावो अल्फारो के मार्गदर्शन में खेल रही पराग्वे की टीम ने 5-4-1 का बेहद रक्षात्मक फॉर्मेशन अपनाया था । अब क्वार्टर फ़ाइनल में गुरुवार को उसका मुकाबला मोरक्को से होगा ।
