शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान की एक सड़क पर लगे बिलबोर्ड पर दिवंगत सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई (बाएं) और उनके बेटे,और मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई ।
ईरान । अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के जनाज़े की नमाज़ प्रत्येक शहर में अलग-अलग मरजा-ए-तक़लीद (शिया धर्मगुरु) पढ़ाएंगे ।
ईरानी समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ तेहरान में जाफ़र सुभानी तबरीज़ी,क़ोम में नासिर मकारिम शीराज़ी और मशहद में हुसैन नूरी हमदानी जनाज़े की नमाज़ पढ़ाएंगे ।
अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार आयोजन समिति के सचिव, अली-अक़बर पूरजमशीदियान ने कहा था । “मोजतबा ख़ामेनेई अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या नहीं,इसका फ़ैसला सर्वोच्च नेता का कार्यालय (बैत-ए-रहबरी) करेगा । अगर उनकी मौजूदगी की योजना बनाई जाती है, तो इसकी घोषणा उनके कार्यालय की ओर से की जाएगी ।” मोजतबा ख़ामेनेई युद्ध शुरू होने के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं ।
रिपोर्ट के मुताबिक़ 40 दिन तक चले युद्ध के शुरुआती क्षणों में उनके पिता और परिवार के कई अन्य सदस्य मारे गए थे । तब से अब तक उनका कोई ऑडियो या वीडियो भी जारी नहीं किया गया है ।
