प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, “मैं कामना करता हूं कि अगले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं” ।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है ।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा “भारत के 140 करोड़ नागरिकों की ओर से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को उनकी स्वतंत्रता की 250वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं ।”
“भारत और अमेरिका के बीच सिर्फ़ एक रणनीतिक साझेदारी ही नहीं, बल्कि उससे कहीं अधिक गहरा रिश्ता है लोकतंत्र, कानून के शासन और अपने नागरिकों की असीम क्षमता में हमारी साझा आस्था हमारी मित्रता को वैश्विक कल्याण की एक सशक्त ताक़त बनाती है ।”
उन्होंने आगे लिखा “मैं कामना करता हूं कि अगले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और अधिक समृद्धि,शांति और प्रगति लेकर आएं,साथ ही भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं ।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल जाएंगे,जहां वो अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में एक रैली करेंगे ।
