यूक्रेन ने यह भी कहा कि क्षेत्र में एक प्रमुख रूसी नौसैनिक अड्डे पर भी हमला किया गया है ।
World News Update Live । रूस के उत्तर-पश्चिम में स्थित दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में एक प्रमुख तेल टर्मिनल को बीते रात यूक्रेन ने निशाना बनाया । यह जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने दी है ।
उन्होंने इसे रूस के युद्ध के लिए राजस्व उत्पन्न करने वाला अहम बुनियादी ढांचा बताया ।
यूक्रेन ने यह भी कहा कि क्षेत्र में एक प्रमुख रूसी नौसैनिक अड्डे पर भी हमला किया गया है ।
सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्ज़ेंडर बेग्लोव ने कहा कि शहर पर “भीषण” ड्रोन हमला हुआ है और उन्होंने स्वीकार किया कि तेल टर्मिनल को नुकसान पहुंचा है । उन्होंने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी । यूक्रेन ने हाल के समय में रूस के महत्वपूर्ण एनर्जी इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर लंबी दूरी के ड्रोन हमलों को तेज़ कर दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर ईंधन की कमी पैदा हुई है । यूक्रेन का कहना है कि रूस की लगभग 43 फ़ीसदी तेल रिफ़ाइन करने की क्षमता “ख़त्म” कर दी गई है । हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है ।
यूक्रेन का कहना है कि रूसी तेल और गैस सुविधाएं हमला करने के लिए वैध हैं । क्योंकि रूस अपने युद्ध अभियान को जारी रखने के लिए जीवाश्म ईंधन के निर्यात पर भारी निर्भर है ।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ़्ते यूक्रेनी हमलों के कारण ईंधन की कमी की बात मानी थी और शनिवार को घरेलू ईंधन बाज़ार में सप्लाई बढ़ाने वाले एक बिल को मंज़ूरी दे दी । पुतिन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया था । तब से दोनों देशों के बीच जंग जारी है ।
