ममता बनर्जी ने मदन मित्रा और कुणाल घोष को राज्य समिति में महासचिव के तौर पर शामिल किया ।
पश्चिम बंगाल । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य इकाई की अध्यक्ष की भूमिका संभालने की घोषणा की ।
दरअसल शनिवार को पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था ।
साथ ही, ममता बनर्जी ने मदन मित्रा और कुणाल घोष को राज्य समिति में महासचिव के तौर पर शामिल किया ।
बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में कहा “टीएमसी चेयरपर्सन के तौर पर, मैं घोषणा करती हूं कि आज से मैं पश्चिम बंगाल राज्य टीएमसी अध्यक्ष की भूमिका भी संभालूंगी ।
पार्टी समिति में दो और लोगों, मदन मित्रा और कुणाल घोष को शामिल किया गया है दोनों को इस समिति का महासचिव नियुक्त किया गया है ।”
