लगातार चल रही हीटवेव के कारण दक्षिणी यूरोप के कई हिस्सों में जंगल की आग भड़क रही है ।
Breaking News Update Live । स्पेन के दक्षिण-पूर्वी प्रांत अल्मेरिया के लॉस गायार्दोस इलाक़े में लगी जंगल की आग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है इस घटना में छह लोग घायल भी हुए हैं ।

कुछ मृतक उन वाहनों के अंदर मिले, जिन्हें आग ने अपनी चपेट में ले लिया था । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग बिजली की गिरी हुई लाइन की वजह से लगी और देखते ही देखते पास के जंगलों में फैल गई । हालांकि अधिकारियों ने अब तक आग लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है ।
क़रीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान वाली लगातार चल रही हीटवेव के कारण दक्षिणी यूरोप के कई हिस्सों में जंगल की आग भड़क रही है ।
फ्रांस, पुर्तगाल और स्पेन में सैकड़ों दमकलकर्मी आग की बड़ी घटनाओं पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हज़ारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं । अंदालूदिया के क्षेत्रीय प्रमुख ने इस घटना को “त्रासदी” बताया ।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जारी संदेश में कहा “हमारे दिल भारी हैं और हम गहरे दुख में हैं ।”
आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक़ आग की वजह से कई सड़कें बंद करनी पड़ीं और करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया ।
