✓ माजिद नीली ने अमेरिका की जवाबदेही तय करने की मांग की ।
Breaking News Update Live । ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई पर कुछ यूरोपीय नेताओं की चुप्पी के बीच जर्मनी में ईरान के राजनयिक ने कहा है कि व्हाइट हाउस के कथित अपराधों को सामान्य मान लेना किसी की सुरक्षा की गारंटी नहीं है ।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक गुरुवार को जारी एक संदेश में माजिद नीली ने कहा कि अमेरिका ने चीन-तुर्कमेनिस्तान-ईरान रेल कॉरिडोर पर स्थित अघ-तप्पेह-खान पुल को निशाना बनाया ।
उन्होंने कहा कि यह पुल महज़ एक रेलवे ढांचा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिवहन और व्यापार मार्ग का अहम हिस्सा है ।
ईरान के उत्तरी शहर अक़्क़ाला के रेलवे ब्रिज को अमेरिकी हमलों में निशाना बनाया गया ।

यूरोप के कुछ नेताओं को संबोधित करते हुए माजिद नीली ने कहा कि अगर ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर पर अमेरिका के इस कथित हमले की आज जवाबदेही तय नहीं होती है और न ही इसकी निंदा होती है तो भविष्य में ऐसे अन्यकॉरिडोर को भी आसानी से निशाना बनाया जा सकता है,जिनका लाभ यूरोपीय देश भी उठाते हैं ।
उन्होंने कहा कि अपराधों को सामान्य मान लेने से किसी की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती ।
