✓ पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ।
पाकिस्तान । देश के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची से टेलीफ़ोन पर बातचीत की । इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व के मौजूदा हालात पर चर्चा की ।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, इसहाक़ डार ने सभी संबंधित पक्षों से तनाव कम करने की दिशा में क़दम उठाने और संयम बरतने की अपील की ।
उन्होंने कहा कि जून 2026 में हुए इस्लामाबाद एमओयू में भी तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी थी ।
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि विवादों के समाधान और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी रास्ता बातचीत और कूटनीति ही है ।
बयान में कहा गया कि इसहाक़ डार ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई । दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय घटनाक्रम को लेकर आपसी संपर्क और समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई ।
