✓ फ़ुटबॉलर जेडन एडम्स का शव एक घर में मिला । जिस के बाद जांच शुरू कर दी गई है ।
World Breaking News Live । दक्षिण अफ़्रीका और मामेलोडी सनडाउन्स के मिडफील्डर जेडन एडम्स का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है उनका निधन देश के लिए वर्ल्ड कप में खेलने के कुछ हफ़्तों बाद हुआ ।
दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह सेंट्रल केपटाउन के शॉटशेक्लूफ इलाके के एक घर में उनका शव मिला । जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है ।
जेडन एडम्स ने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ़्रीका के ग्रुप चरण के तीनों मैच खेले थे । उनकी टीम नॉकआउट दौर तक पहुंची थी । लेकिन राउंड ऑफ़ 32 में कनाडा के ख़िलाफ़ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी ।
दक्षिण अफ़्रीका के खेल,कला और संस्कृति मंत्री गैटन मैकेंज़ी ने एक बयान में कहा “बहुत गहरे सदमे और भारी मन के साथ मुझे जेडन एडम्स के निधन की जानकारी मिली है ।”
उन्होंने बताया “दक्षिण अफ़्रीकी फुटबॉल ने अपनी सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है । पूरा देश उनके परिवार,टीम के साथियों और लाखों प्रशंसकों के साथ दुख में शामिल है ।”
मैकेंज़ी ने आगे कहा “जेडन की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है मैं मीडिया और आम लोगों से अपील करता हूं कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी तरह की अटकलों से बचें । इस बेहद मुश्किल समय में उनके परिवार और मामेलोडी सनडाउन्स को प्राइवेट स्पेस देना चाहिए ।”
दक्षिण अफ़्रीकी फ़ुटबॉल प्लेयर्स यूनियन ने एडम्स के असमय निधन पर दुख जताया । उन्होंने कहा कि एडम्स ने 2022 में दक्षिण अफ़्रीका के लिए अपना पहला मैच खेला था ।
यूनियन ने कहा “जेडन ने हाल ही में 2026 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ़्रीका का प्रतिनिधित्व किया था उनका निधन उनके परिवार,टीम के साथियों, क्लबों, फ़ुटबॉल जगत और पूरे देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है ।”
